News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कैलेंडर जारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 8, 2023  |  5:27 PM

637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कैलेंडर जारी

साखोपार/कसया।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विभिन्न विभागों द्वारा इस संदर्भ में विभिन्न गतिविधियों हेतु कैलेंडर जारी किए गए हैं।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

स्वास्थ्य विभाग के तहत 8 जनवरी 2023 को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु ए आर टी ओ कार्यालय कुशीनगर में चालकों/ परिचालकों/पुलिसकर्मियों प्रवर्तन सिपाहियों एवं स्कूली वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया जाएगा।9 एवं 10 जनवरी को समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 108 एंबुलेंस चालकों एवं ई एम टी की क्रियाशीलता का मूल्यांकन किया जाएगा। 11 एवं 12 जनवरी को समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सरकारी एंबुलेंस के मानव संसाधन को औषधि प्रदान की जाएगी। 13 एवं 14 जनवरी को संयुक्त जिला अस्पताल में चालको एवं परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण आयोजित है। 18 एवं 19 जनवरी को प्राइवेट वाहन चालकों का सामान्य एवं नेत्र जांच शिविर एआरटीओ कार्यालय पर होगा। 20 जनवरी को टोल प्लाजा सलेमगढ़ पर व्यवसायिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। 21 एवं 23 जनवरी 2023 को समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 108, सरकारी एवं निजी एंबुलेंस का मानक अनुरूप मूल्यांकन किया जाएगा।28 एवं 30 जनवरी तथा 1 फरवरी को सीएमओ कार्यालय में आई रेड ऐप का सघन प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा।इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र परीक्षण कैंप भी लगाया जाएगा जो जिला मुख्यालय व तहसीलों पर दिनांक 9 जनवरी व 10 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
इस क्रम में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम पडरौना डिपो के विभिन्न कार्यक्रमों में 8 जनवरी रविवार को चालकों परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण 9 जनवरी को समस्त बसों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएंगे,11 जनवरी से संचालन के समय चालकों को फोन का प्रयोग ना करने हेतु काउंसलिंग 12 जनवरी को निगम के चालकों परिचालकों को नशा,ओवरस्पीडिंग बस न चलाने के संबंध में काउंसलिंग, 13 और 14 जनवरी को पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम द्वारा बस स्टेशनों पर सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जाएगा। 16 व 17 जनवरी को सीट बेल्ट,बैक मिरर,बैकलाइट,इंडिकेटर फॉग लाइट्स व रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने की कार्रवाई की जाएगी। 18 व 19 जनवरी को निगम की बसों में प्रेशर हॉर्न की चेकिंग की जाएगी। 21 जनवरी को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हेतु जागरूकता 22 जनवरी को ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 9 जनवरी को उच्च शिक्षा के छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा से संबंधित जागरूकता, 10 जनवरी महाविद्यालय स्तर पर रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों व छात्रों के दौरान नुक्कड़ नाटक, 11 जनवरी एनएसएस वॉलिंटियर्स द्वारा मलिन बस्ती गांव में जागरूकता अभियान,12 जनवरी सड़क सुरक्षा जागरूकता का ऑनलाइन प्रशिक्षण,14 जनवरी रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत एनएसएस के छात्रों द्वारा निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता, 30 जनवरी पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता,31 जनवरी को छात्रों द्वारा लोगो के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान किया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 16 जनवरी से 2 फरवरी तक के प्रस्तावित कार्यक्रम में विभिन्न इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा अन्य विभिन्न विभागों द्वारा भी सड़क सुरक्षा हेतु विभिन्न तरीके से जागरूकता प्रसार कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा।विदित हो कि जनपद कुशीनगर प्रदेश के उन 20 मुख्य सड़क दुर्घटना वाले जनपदों में शामिल है जहां सड़क दुर्घटना से होने वाली मौत का आंकड़ा ज्यादा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking