News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास द्वारा आयोजित शिविर का हुआ समापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 8, 2023  |  5:58 PM

454 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास द्वारा आयोजित शिविर का हुआ समापन
  • जीवन में सफलता के लिए एकाग्रता और समर्पण आवश्यक: सुशांत राव

कसया, /कुशीनगर। उत्तर प्रदेश इंडट्रीयल कंसल्टेंट लिमिटेड (यूपीको) और जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र कुशीनगर द्वारा नगर के प्रोग्रेसिव कम्प्यूटर में चल रहे इलेक्ट्रिशियन और टेलरिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

मुख्य प्रशिक्षक सुशांत राव ने सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि प्रशिक्षण से युवा आत्म निर्भर बनेंगे। ट्रेड में दक्ष होकर आप सेवा के क्षेत्र में सफल होंगे। इसके लिए काम मे एकाग्रता और समर्पण आवश्यक है। कहा कि सरकार द्वारा रोजगार के लिए हर तरह की सुबिधायें मुहैया कराई जा रही हैं। टेलरिंग की प्रशिक्षिका सुधा वर्मा, सुनीता कुशवाहा ने आजीविका व समूह पर चर्चा की और आत्म निर्भरता के गुर बताए। इससे पूर्व माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। ओबीसी के 14 छात्र इलेक्ट्रिशियन, 23 ओबीसी महिलाएं सिलाई, 28 छात्र अनुसूचित इलेक्ट्रीशियन, 62 अनुसूचित महिलाएं सिलाई कुल 127 ने प्रशिक्षण लिया। चार बैच में प्रतिभागियों का प्रशिक्षण छः अक्टूबर को शुरू हुआ था।

इस दौरान अंकुर दुबे, दीपक वर्मा के अलावे प्रतिभागी अनिता गौतम, अंजू गौतम, अनुराधा, गायत्री, दीपिका भारती,अमन गोंड़, अनिल खरवार,अनिल गौतम, अमृता, अनिता शर्मा, अभिषेक यादव, अमरजीत, अमलेश, चंदन आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking