कुशीनगर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ व जिलाधिकारी महोदय, कुशीनगर के आदेश के अनुपालन मे होली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान तहसीलवार उपजिलाधिकारी/नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एवं सम्पूर्ण जनपद में अभिहित अधिकारी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व मे आज दिनांक 16.03.2022 को नीचे लिखे विवरण के अनुसार अभियान चलाकर नमूना संग्रह कर नियमानुसार कार्यवाही किया गया।
क्रम संख्या खाद्य कारोबारकर्ता/फर्म का नाम स्थान का नाम खाद्य पदार्थ का नाम
1 रामनरेश अग्रहरी स्टेशन रोड कप्तानगंज पापड़
2 कालिका स्वीट हाउस
विकास मद्धेशिया सपहा रोड कसया छेना की मिठाई
3 रमेश गौंड हास्पीटल रोड कसया ब्लेण्डेड इडिबल आयल
मयूर ब्राण्ड
4 जगदीश सब्जी मण्डी हाटा मिल्क केक
अभियान के अन्तर्गत दूषित छेना की मिठाई 10 कि0ग्रा0, जिसका अनुमानित मूल्य रू0-2400/- को नष्ट कराया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)ग्रेड-प्प् खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कुशीनगर द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानन्द गुप्ता, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार राना, बृजेश कुमार सम्मिलित थे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…