News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गण्डक नहर में तीसरे दिन मिला कार चालक भीम सिंह का शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 12, 2023  |  9:18 AM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गण्डक नहर में तीसरे दिन मिला कार चालक भीम सिंह का शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी

खड्डा/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के रामकोला -नौरंगिया मार्ग पर दमोदरी नहर पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार से लापता चालक भीम सिंह का शव एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर नहर के मिश्रौली पुल के पास से शनिवार की सुबह बरामद कर लिया। हादसे में दो युवकों की कार में फंसे होने से डूबकर मौत हो गई थी जबकि एक युवक ने कार का सीसा तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई थी।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

बताते चलें कि बुधवार की देर रात दमोदरी पुल पर अनियंत्रित होकर एक कार नहर में डूब गई। नहर में डूबे कार में चार लोग सवार थे। घटना के बाद रामकोला थाना क्षेत्र के बंधवा निवासी सुबोध मणि किसी तरह कार का सीसा तोड़ कूदकर अपनी जान बचाई जबकि कार में फंसे होने के कारण गुड्डू यादव 28 वर्ष निवासी बंधवा एवं मनोज यादव 40 वर्ष निवासी बभनौली की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर से कार को नहर से बाहर निकलवा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में कार चालक नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनी भुमिहारी पट्टी निवासी भीम सिंह घटना के बाद से ही लापता हो गए। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना देकर लगातार खोजबीन के प्रयास में जुटी हुई थी।

एसडीआरएफ टीम शुक्रवार को दिन भर नहर में तीसरे युवक की तलाश में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार की सुबह भीम सिंह का शव मिश्रौली के पास नहर में मिला। मौके पर सैकड़ों की भीड़ देखने मौजूद रही। पुलिस शव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking