News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: कालेज में तोडफोड रोडजाम के मामले में दस नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 25, 2022  |  4:18 PM

2,239 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कालेज में तोडफोड रोडजाम के मामले में दस नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा पिपराईच मार्ग पर स्थित महर्षि बाल्मीकि इंटरकालेज में हुए तोड़फोड़ व रोड जाम के मामले में प्रधानाचार्य के तहरीर पर पुलिस ने दस नामजद सहित 150अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

बुद्ववार को महर्षि बाल्मीकि इंटरकालेज पिपरैचा में अध्ययन रत,छात्र को शिक्षको द्वारा मारने पीटने का बीडियोवायरल होने के बाद इस मामले में छात्र की मां आशा देवी पत्नी शम्भू चौहान के तहरीर पर पुलिस ने शारदा सिंह,बिनोद,अनिल, धर्मेंद्र, सच्चिदानंद लोगों के बिरुद्व धारा 147,323,504मे मुकदमा पंजीकृत कर जहा आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी थी वही बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे के लगभग छात्र के परिजन व ग्रामीणों के साथ आक्रोशित होकर कालेज के अंदर घुस कर तीन मोटरसाइकिल, अन्य कागजातों, कम्प्यूटर,लैपटाप आदि को तोडफोड कर छतिग्रस्त कर दिया और बाहर आकर हाटा पिपराइच मार्ग को जाम कर दिया है जिसमें दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया मय फोर्स अहिरौली बाजार थाने की फ़ोर्स मौके पर पहुच गयी। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया के समझाने बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हो गया परंतु कुछ समय बाद ही पुनः छात्र के परिजन सहित अन्य ग्रामीण पुन रोड जाम कर कालेज को सीज करने पूर्व प्रधानाचार्य शारदा सिंह को गिरफ्तार करने के साथ दोषी शिक्षकों के गिरफ्तारी की माग को लेकर मार्ग जाम कर दिया।इस दौरान मौके पर क्षेत्राधिकारी कसया पीयुषकांत राय तहसीलदार नरेंद्र राम सहित अन्य लोग भी पहुचे समझाने के बाद भी जाम समाप्त नहीं हुआ तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया जिससे रोड जाम कर रहे लोग भाग गये और आवागमन प्रारम्भ हो गया।

कालेज के प्रधानाचार्य लक्ष्मी सिंह के तहरीर पर पुलिस ने दस नामजद और लगभग 150लोगो के बिरुद्व पुलिस ने धारा 147,148,342,379,427,454,आई पी सी7 सी एल एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कसया पीयुषकांत राय ने कहा कि कानून अपना काम करेगा दोषी कोई हो बक्शा नहीं जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking