News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 12, 2023  |  6:58 PM

102 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ छेड़खानी करने व भाई के विरोध पर घर आकर मारपीट करने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बताते चलें कि ईंटहिया शिव मंदिर दर्शन करने ट्रैक्टर- ट्राली से गई एक गांव की किशोरी के साथ सोमवार की सायं घर लौटते समय रास्ते में गांव के युवक ने छेड़छाड़ किया। लड़की का फोटो खींचने पर उसके छोटे भाई के विरोध पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। घर पहुँचने पर मनबढ अपने घर वालों के साथ मिलकर रात में किशोरी के घर चढ़ कर एक व्यक्ति का सर फोड़ दिया, इतना ही नहीं गर्भवती महिला की भी पिटाई कर दी गई जहां घायलो को तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने रात में ही डायल 112 व खड्डा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। मंगलवार को किशोरी के पिता ने मुख्य आरोपी युवक सहित पांच लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चार आरोपित के विरुद्ध छेड़खानी, घर पर चढ़कर मारपीट करने व धमकी आदि का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking