कसया/कुशीनगर। लूट की झूठी सूचना देने पर स्थानीय पुलिस ने तीन व्यक्तियों के विरुद्ध मुअसं 1197/2022 धारा 182,120 (बी), 332 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुट गई।
प्रभारी निरीक्षक कसया कुशीनगर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार बीते 14 दिसम्बर को उपनिरीक्षक आदित्य साहू हमराही कांस्टेबल अभिषेक मौर्य, कांस्टेबल राजेश यादव के साथ सरकारी वाहन से बनवारी टोला में चेकिंग पर थे। उसी दौरान साहेब आलम पुत्र तैनुद्दीन निवासी सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदिया थाना तरया सुजान कुशीनगर ने सूचना दिया कि उसने अपने मोहन मुंडेरा पोल्ट्री फार्म से 202000 रुपये का अंडा बेंचा और अपने बहन के घर रुपये लेकर टेकुआटार जा रहा था कि बनवारी टोला के समीप देवरिया की ओर से आये बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लैपटॉप व रुपया लूट लिया।
जिसकी जांच में पुलिस ने आरोप निराधार पाया। पुलिस के अनुसार मिथ्या सूचना से पुलिस के संसाधनों का अपव्यय हुआ है। स्थानीय थाने पर साहेब आलम, मतीन अहमद पुत्र पेशकार निवासी सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदिया थाना तरया सुजान कुशीनगर व राधेश्याम पुत्र अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…