खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद युवक अजमेर अली की तहरीर पर खड्डा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी निवासी दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कंहा ग्राम पंचायत निवासी अजमेर अंसारी ने सोमवार को पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी निवासी एक युवक उसकी पत्नी से फोन कर अश्लील बातें करता था जिसकी शिकायत पत्नी ने उससे किया तो युवक अहमद को मना किया लेकिन वह आदत से बाज नहीं आ रहा था। मना करने व पुछने के लिए उसके पास गया तो युवक अहमद एवं उसका भाई आगबबूला होकर उसे लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिए और जान से मारने की धमकी दी जिससे वह भयभीत है। इतना ही नहीं मारपीट का वीडियो बनाकर इण्टरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।
युवक ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बंजारी पट्टी निवासी अहमद एवं उसके भाई के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354घ, 323, 504, 506, एवं 67आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…