Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

कुशीनगर: प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में  मुकदमा दर्ज .

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 13, 2023, 7:04 PM IST • अब तक 216 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कसया/कुशीनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के नदवा विशुनपुर निवासी मुश्ताक अहमद ने  पुलिस को दिये तहरीर में बताया है कि मेरे खेत मे आम का पेड़ है जो सूख गया है उसको कटवाने के लिए मैने एक मजदूर भेजा था, जिसे मेरे गांव निवासी फरहद अली जो फाजिलनगर ब्लाक के प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री है ने पेड़ काटने से मना कर दिया, जब  इसकी जानकारी मजदूर ने मुझे दिया, जिसके  कुछ देर बाद वह मेरे गांव के  चौराहा रहसु में मिल गये l

उक्त के संबंध में  मैने उनसे इसका कारण पूछा तो वह मुझे गाली देने लगे जब मैं गाली देने से मना किया तो मुझे मारने लगे। मैं वहां से किसी तरह भाग कर अपना जान बचाया। वह अक्सर अपने को प्रभावी व्यक्ति बताकर हमको धमकाते भी रहे है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi