News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दवाओं की विक्री करने वाली दुकानों के अंदर व बाहर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाना अनिवार्य

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 12, 2023  |  7:43 PM

741 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दवाओं की विक्री करने वाली दुकानों के अंदर व बाहर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाना अनिवार्य

कुशीनगर। औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद कुशीनगर में बच्चों में ड्रग्स एवं अन्य नशीले पदार्थों के व्यसन एवं उनकी विक्री तथा अवैध ट्रैफिकिंग रोकने के लिये सी.आर.पी.सी. की धारा-133 के तहत् अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिलाधिकारी कुशीगर के आदेश के क्रम में जनपद में संचालित समस्त मेडिकल / फार्मेसी दुकानों में सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने एवं Schedule X&H औषधियों का नियमानुसार अभिलेख सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

उन्होंने बताया कि औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 के नियम 1945 के अनुसार Schedule X&H दवाओं की बिक्री करने वाली दुकानों के अन्दर तथा बाहर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाना अनिवार्य है। सी.सी.टी.वी. फुटेज की जॉच जिला औषधि नियंत्रण प्राधिकरण / औषधि निरीक्षक / बालसंरक्षण पुलिस अधिकारी द्वारा औचक किया जा सकता है। यदि कोई मेडिकल / फार्मेसी दुकान द्वारा उक्त आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो ऐसे मेडिकल / फार्मेसी दुकान के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।उक्त के क्रम में औषधि निरीक्षक ने समस्त मेडिकल /फार्मेसी, समस्त अध्यक्ष/ मंत्री, दवा विक्रेता संघ जनपद कुशीनगर को निर्देशित किया है कि अपने-अपने थोक एवं फुटकर प्रतिष्ठानों में अन्दर तथा बाहर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाने के साथ ही Schedule X&H ब्रिकी हेतु निर्धारित मानको का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करते हुये विभाग को अवगत करायें।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking