News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: माता स्व0 परेवा देवी की मनाई गई पुण्यतिथि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 4, 2023  |  7:58 PM

197 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: माता स्व0 परेवा देवी की मनाई गई पुण्यतिथि
  • माता – पिता को याद करने से मिलता है आत्मिक सुख- ज्ञानेश्वर

कसया/कुशीनगर।नगरपालिका परिषद कुशीनगर अतर्गत वार्ड संख्या 20 शहीद भगत सिंह नगर (खेदनी) निवासी समाजसेवी व कुशीनगर टूर एन्ड ट्रेवल्स के संचालक शारदा यादव की माता श्रीमती स्व0 परेवा देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

सोमवार को बुद्ध स्थली स्थित अग्ग महा पंडित भदन्त ज्ञानेश्वर के नेतृत्व में भन्ते नंदिका, भन्ते अशोक, भन्ते आलोक, भन्ते रत्नाकर, भिक्षु शील प्रकाश, थाई भन्ते किती फ़ान, भन्ते विनय कीर्ति ने धम्म पाठ किया। भन्ते ज्ञानेश्वर ने कहा कि बच्चों को अपने माता – पिता को याद करना चाहिए। जिससे आत्मिक सुख मिलता है। इस अवसर पर नगर के भिक्षुओं और गणमान्य जनों ने श्रीमती स्व0 परेवा देवी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे संताने धन्य हैं जो अपने माता – पिता को याद करते हैं।

आभार श्रीमती परेवा देवी के पुत्र शारदा यादव ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान ओमप्रकाश जायसवाल, राजेन्द्र मोहन गुप्ता, किशोर निषाद, जय प्रकाश पाठक, डा0 मनोज यादव, डा0 मैनेजर यादव, कृश्णा मद्धेशिया, ओमप्रकाश कुशवाहा, गोरख यादव, प्रिंस यादव, सुमित गिरी, वनय कुमार गोंड़, अरुण गुप्ता, संजय सिंह उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking