कसया/कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर कसया -कुशीनगर स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के संग सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एकता एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत कुशीनगर के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला की धर्मपत्नी श्रीमती बिंदु देवी के द्वारा केक काटकर मातृ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया l
इस अवसर पर श्रीमती शुक्ल ने कहीं कि माता -पिता सर्व शक्तिमान होते हैं इन की सेवा करना दुनिया का सबसे पुनित कार्य हैं l श्रीमती देवी ने सभी माता -पिता तुल्य वृद्धजनों को अपने हाथो से केक खिलाकर आर्शीवाद लिया l जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि माँ दुनिया में सबसे अनमोल हैं l भगवान भी उन्ही की श्रद्धा व पूजा स्वीकार करता हैं जो माता -पिता स ह्रदय सम्मान व उनका ख्याल रखता हैं l श्री शुक्ल ने आगे कहा कि यह मातृ दिवस अमेरिकी महिला ऐनाजार्विस के द्वारा शुरुआत की गयी थी, ऐनाजार्विस अपनी माँ से बहुत प्यार करती थी और उनकी माँ की मौत के बाद से ही अपनी माँ की याद में मातृ दिवस मनाने की शुरआत की, जो आज पुरे विश्व में मई के दूसरे सप्ताह में 8मई को मदर्स डे के रूप में मनाते हैं l समाजिक कार्यकर्ता मो0असलम ने कहा कि माँ -बाप की खिदमत से बड़ा कोई नेक कार्य दुनिया में नही, माँ सबसे सर्वोपरि होती हैं, इसलिए कहा गया हैं कि माँ के पैरो के निचे जन्नत हैं तो पिता जन्नत का दरवाजा l
कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुकों ने वृद्धजनों को अपने हाथो से केक खिला आर्शीवाद लिया और सभी को खाने -पीने की सामग्री बिस्कुट, नमकीनआदि भेंट किया और उनके साथ खुशियाँ बांटी l इस दौरान नवनीत मणि त्रिपाठी, आश्रम के प्रबंधक रज्जू रजा,लिपिक विकास श्रीवास्तव,स्टोर कीपर रमावती , सुजीत कुमार दास, मनोज पाण्डेय,अनिल पाण्डेय,शैलेंद्र ,शुभम ,सरिता , संजू, तुलसीराम , द्रोपती आदि सहित बुजुर्ग मौजूद रहेl
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…