कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलकर मौत के घाट उतार देने की घटना पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया है।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कुशीनगर के जिलाध्यक्ष हर्ष उपाध्याय ने फोन के माध्यम से बताया कि प्रदेश और केंद की सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है। किसानों के आवाज को दबाने में फेल हुई इस सरकार ने धरनारत किसानों के ऊपर से गाड़ियों का काफिला ही गुजार दिया जिससे कई किसानों की मौत हो गई। इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच चुका है। इस सरकार में किसी भी वर्ग का भला नहीं होने वाला।
एक व्यान में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नसरुल्लाह अंसारी ने कहा कि एक मंत्री के पुत्र सत्ता के नशे में इतना मदहोश हो गया है कि किसानों के ऊपर अपने गाड़ियों का काफिला ही दौड़ा देता है जिसके कई किसानों की मौत हो जाती है। मंत्री पुत्र पर कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। सरकार को मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…