News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल घोषित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 13, 2024  |  6:42 PM

151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल घोषित
  • नवजीवन के कृतिका को 94.2 व हेरिटेज के सौम्या को 93.0 प्रतिशत अंक

कसया । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को दोपहर बाद 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। कसया नगर में सीबीएसई से संचालित हेरीटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल व नव जीवन मिशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अपना परचम फहराया है। हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में इंटर की छात्रा सौम्या पटेल ने 93.0प्रतिशत, देवेन्द्र प्रताप सिंह व धीरेन्द्र प्रताप सिंह को 92.0 प्रतिशत, इशिता जायसवाल 91.0 प्रतिशत, अनमोल जायसवाल और राधा शर्मा ने 89.0 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं हाई स्कूल में आस्था चतुर्वेदी 96.0 प्रतिशत, रत्नाशु तिवारी व अब्बास अंसारी को 95.0 प्रतिशत, आफरीन जहां,आकाश सिंह व अनिक कुमार गुप्ता ने 94.0 प्रतिशत, अंशिका वर्मा 93.6 प्रतिशत व रक्षा तिवारी 93.0 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

स्कूल के डायरेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि हाई स्कूल में 205 व इंटर में 150 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता ने कहा कि यह सफलता शिक्षक शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत व लगन का प्रतिफल है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं रोबिन,अम्रूथ,किशन, विजय,प्रिंस,सैकत, सत्यप्रकाश व अनुपम ने मेधावियों को बधाई दी है। नगर के कसया-सपहां मार्ग स्थित नवजीवन मिशन स्कूल में इंटर की छात्रा कृतिका सिंह 94.2 प्रतिशत, अनमोल सिंह 93.0 प्रतिशत,कृष तिवारी 92.6 प्रतिशत, अब्दुल कैश सिद्दीकी 92.4 प्रतिशत,शामिली भार्गव 92.2 प्रतिशत, सृष्टि त्रिपाठी 90.4 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।

वहीं नवजीवन मिशन स्कूल के हाई स्कूल में अयान अहमद 96.2 प्रतिशत, अनन्या राव 95.6 प्रतिशत, जागृति श्रीवास्तव 95.4 प्रतिशत, हार्दिक पांडेय 94.8 प्रतिशत, आरुषि मद्धेशिया 94.6 प्रतिशत, अपूर्व कांत चौबे 94.2 प्रतिशत, संगिनी सिंह 94.0 प्रतिशत व सुरभि श्रीवास्तव 93.0 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल का नाम रोशन किया है।

स्कूल के बोर्ड आफ डायरेक्टर डा.पी.सी.सैमकुट्टी, सलाहकार डा.प्रशीला सैम, मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष सैम ने छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। यह सफलता शिक्षकों की लगन,परिश्रम,व कठिन मेहनत व समर्पण के साथ पढ़ाई का परिणाम है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking