कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव परसौना बुजुर्ग में क्षेत्र पंचायत से लगा स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण गुरुवार की रात एक कार्यक्रम आयोजित कर फीता काट कर शुभारंभ किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता व हाटा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव रहे सुधीर राव ने कहा कि हमारे क्षेत्र पंचायत का प्रयास है कि हर ग्राम सभा में स्ट्रीट लाइट और आरो प्लांट के साथ खड्डजा इटर लाकिग के साथ साथ गांवों में हर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है जिससे गांव शहर से कम न दिखाई दे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव ने कहा कि सरकार गांव के बिकास के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाकर बिकास का गति प्रदान कर रही है गांव अब गांव नहीं रह गये है कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता व संचालन संजय पांडेय ने किया आयोजक अम्बरीष पांडेय ने आये सभी अतिथियों को आभार प्रकट किया l
इस अवसर पर आनन्द राय, राजेश जयसवाल, प्रशान्त किशोर, यादव मोनू पांडेय, लखन मद्धेशिया, शमसाद खान, सोमनाथ तिवारी, राजु कुमार,राहुल कुमार,डिम्पल पांडेय, ज्ञानेश्वर जयसवाल उर्फ ज्ञानी,वेद जयसवाल आदि मौजूद रहेl
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…