कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशानुसार 21जनवरी बुधवार को यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा द्वारा सड़क सुरक्षा माह हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टी0एस0आई0 नितेश कुमार सिंह एवं यातायात कर्मियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से बिना डी एल ,रजिस्ट्रेशन व नंबर प्लेट के संचालित ऑटो एवं ई रिक्शा का चालान किया गया एवं ऑटो चालकों को वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमो के बारे में बताया गया कि वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ निर्धारित गति-सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी से वाहन चलाये,सर्दी के मौसम में कुहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप एवं फॉग लाइट लगाने, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा ओवरलोडिंग से बचने,वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण को कम करने का अनुरोध करते हुए रेलवे क्रासिंग पर अपनी लेन में चलने आदि यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
साथ ही यातायात निरीक्षक द्वारा मोटरसाइकिल चालको को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित और संवेदीकृत करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक पर हेलमेट लगाने संबंधी स्टीकर भी लगवाया गया।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…