कसया/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कुशीनगर की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पाण्डेय के अध्यक्षीय कार्यकाल एक वर्ष पूरे होने पर मोर्चा की जिला महामंत्री रुपम सिंह के नेतृत्व में उन्हें अंगवस्त्र व बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में महिला मोर्चा की पदाधिकारीयों ने मोर्चा की जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय के एक वर्ष के कार्यकाल को अविस्मरणीय व अभूतपूर्व बताया। उनके निष्ठा व ईमानदारी से किये कार्यों से पार्टी को काफी मजबूती व सम्मान मिला है। महिला सुरक्षा व सम्मान को लेकर जिलाध्यक्ष हमेशा ही मुखर व संघर्षशील रही है, उन्होंने पीड़ितो का हर सम्भव सहयोग करने के साथ ही पार्टी व संगठन के कार्यों के प्रति पूरी इमानदारी और निष्ठा से कार्य किया है। जिसके बदौलत आज भाजपा महिला मोर्चा कुशीनगर को संगठन के उच्च पदाधिकारियों द्वारा हमेशा सराहा गया है।जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय ने महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारीयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र व महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता व शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इन्ही लोगो के मार्गदर्शन के बदौलत महिला मोर्चा शसक्त हो सका।
इस दौरान जिला महामन्त्री विंध्यवासिनी मिश्रा, जिलाउपाध्यक्ष बन्दना ठाकुर, जिलामंत्री रिंपा सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी अंजली मौर्या, जिला कार्यकारिणी सदस्य सलमा, कसया नगर मंडल अध्यक्ष चौहान लालमती शर्मा, चंदा मद्धेशिया सहित आदि मौजूद रहीं।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…