News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मदरसों के शिक्षण अवधि में किया गया बदलाव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 13, 2023  |  5:40 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मदरसों के शिक्षण अवधि में किया गया बदलाव WhatsApp
Responsive image
  • प्रातः 07:00 बजे से 11:30 बजे तक अग्रिम आदेशों तक निर्धारित
कुशीनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने रजिस्ट्रार / निरीक्षक उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद उ0प्र0 लखनऊ, द्वारा निर्गत पत्र के हवाले से बताया कि गर्म हवाओं / लू एवं अत्यधिक धूप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता / सहायता प्राप्त मदरसों में तालीमी औकात (शिक्षण अवधि) तत्काल प्रभाव से प्रातः 07:00 बजे से 11:30 बजे तक अग्रिम आदेशों तक निर्धारित किया गया है। उक्त अवधि केवल छात्र / छात्राओं के लिए होगी। इसके अतिरिक्त मदरसे निर्धारित समयावधि तक खुले रहेंगे एवं शासन, प्रशासन एवं परिषद कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी मदरसे में निर्धारित अवधि तक उपस्थित रह कर अपने दायित्वों का निर्वहन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त राज्यानुदानित एवं मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबंधक/प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि उक्त वर्णित विन्दुओं का अक्षरशः अनुपालन करते हुए मदरसे में अग्रिम आदेशों तक तालीमी औकात (शिक्षण अवधि) तत्काल प्रभाव से प्रातः 07:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी निर्धारित अवधि तक उपस्थित रह कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगें।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking