कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर सिसवा कुटी चौराहे पर बहुजन मुक्ति पार्टी से जुड़े पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में चौधरी पटेल ने कहा कि संगठन पिछड़े वर्ग के हक, अधिकार की लड़ाई लड रहा है। पिछड़े हितों के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। ओबीसी की सबसे बड़ी समस्या जातिगत जनगणना का न होना है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने ओबीसी को धोखा दिया है। ओबीसी को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। देश में जानवरों की गणना हो गयी है लेकिन ओबीसी की गणना नहीं हो रही है जबकि डबल इंजन के साथ निकाय चुनाव जीतकर भाजपा की ट्रिपल इंजन की भी सरकार बन चुकी है। प्रदेश में छः लाख को स्कालर शिप नहीं दिया गया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी इंजीनियर दीप चन्द सिंह, विवेक कुमार वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, राम किशुन बौद्ध, गोबर्द्धन गोंड़, विजयी प्रसाद गोंड़, संजय सिंह, जीउत वर्मा, संतोष शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, दिवाकर शर्मा मौजूद रहे।D
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…