फाजिलनगर/कुशीनगर(अनीश पाण्डेय)।
कुशीनगर जनपद के सोहंग गांव में आस्था का महापर्व छठ मईया का व्रत रखने वाली महिलाओं ने सोमवार को उगते सूर्य देवता को अर्घ्य देकर पूजा पूर्ण की। महिलाओं ने घाट किनारे बैठकर विधि विधान से पूजन-अर्चन करते हुए सूर्य देव की आराधना की।
छठ व्रत रखने वाली महिलाएं भोर में ही घाट पर पहुंच गई।वहां उन्होंने पहले घाट पर विभिन्न प्रकार के फल,गन्ना आदि रखा। उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित करके छठ मईया की आराधना की।महिलाओं ने छठ मईया का व्रत पूरा कर पुत्र,पति की दीर्घायु के साथ धन-धान्य व सुखमय जीवन की मनोकामना की।
छठ पूजा के दौरान घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें। जहां लोगों ने छठ पूजा दर्शन कर लाभ प्राप्त किया।इसी दौरान छठ पूजा के आखिरी दिन सुहागिनों ने छठ घाट के समीप पोखरें व तालाबों में घुटने भर पानी में खड़ा होकर दीपदान कर फूलों व फलों से भगवान भाष्कर की आरती उतारी।साथ ही उगते सूर्य को अर्घ्य दिया तथा अपने परिवार की खुशहाली व पुत्रों के दीर्घायु की मन्नत मांगी।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी,पत्रकार व समाज सेवी अनीश पाण्डेय,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डू सिंह,अशरफ उर्फ बिक्कू अंसारी,अविनाश पाण्डेय,राजेश यादव,शिबू गुप्ता सहित अन्य लोग भी मौजूद रहें।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…