News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: खुशी गम में बदली, तालाब में डूबने से युवक की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2022  |  3:35 PM

1,356 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खुशी गम में बदली, तालाब में डूबने से युवक की मौत WhatsApp
Responsive image

फाजिलनगर/कुशीनगर(अनीश पाण्डेय)।
जनपद में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मछरियां बसंत भारती गांव में छठ पूजा की खुशी तब अचानक मातम में बदल गया जब सोमवार की सुबह छठ घाट पर एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। छठ मनाने गांव स्थित तालाब के किनारे गए संदीप मद्धेशिया की उस समय मौत हो गयी जब वह व्रती महिलाओं के अर्घ्य देने के बाद मानसरोवर तालाब में नहाने लगा।जिससे गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। तालाब गहरा होने के वजह से तुर्कपट्टी पुलिस काफी समय तक शव के लिए खोजबीन करती रहीं।कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से तुर्कपट्टी पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

मिली जानकारी के अनुसार तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मछरिया बसंत भारती गांव में सभी लोग अमृत सरोवर पर छठ पर्व का उत्सव मना रहे थे। महिलाएं अर्घ्य देने के लिए तालाब में उतरी थी। संदीप मद्धेशिया (32) पुत्र नारायण मद्धेशिया महिलाओं के अर्घ्य देने के कुछ समय बाद अचानक तालाब में उतरकर नहाने लगा। इस दौरान वह गहरे पानी में जाने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे बचाने की कोशिश करते कि इसके पहले वह गहरे पानी में डूब गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।छठ पर्व पर हुए इस हादसे को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि छठ घाट के पास तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गयी।कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया तथा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking