कुशीनगर । क्षेत्र में छठ पूजा पर्व धूमधाम से जा रह।हैं। रविवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने अपने पति व संतान की मंगल कामना के साथ घर की सुख समृद्धि की कामना की। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी उपासना की जाएगी।
छठ पूजा पर्व दीपावली से छह दिन बाद शुरू होता है। मान्यता है कि सूर्य पुत्र अंगराज कर्ण प्रतिदिन सुबह जल में खड़े होकर सूर्य की उपासना करते थे और उपासना के बाद उनके पास आकर कोई भी याचक चाहे जो मांग ले, वह खाली हाथ नहीं लौटता था। इसी मान्यता के साथ कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को भगवान सूर्य की उपासना करने के लिए छठी उत्सव मनाया जाता है। रविवार की शाम श्रद्धालुओं ने मोरवन मठिया खुर्द में छठी माता के दरबार मे धूमधाम से मनाया गया कृत्रिम जलकुंड में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने फल, फूल, गन्ना, गुड़ व घी से बने ठेकुआ और चावल के आटे व गुड़ से बने भूसवा जैसे व्यंजनों के साथ पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर विंपिन सिंह पत्रकार मुकेश चौबे गुड्डू कुशवाहा मंटू कुशवाहा अर्जुन कुमार उपस्थित थे।
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…