रामकोला/कुशीनगर । महापर्व छठ पर रविवार को छठ वर्तियो ने अस्त होते भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवारक सुख- समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति तथा पुत्र के दीर्घायु के लिए कामना की।
सोमवार को सुबह उदित होते भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व पर्व संपन्न हो गया।
भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य देने के लिए रविवार को नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।धर्मसमधा मंदिर छठ घाट ,चकिया कुसम्हा छठ घाट , रामकोला नगर स्थित खेतान मिल प्राचीन शिव मंदिर के पास छठ घाट के साथ ही अन्य छठ घाटों पर तीन बजे से ही पहुँचने का क्रम जारी था। देखते ही देखते घाटों पर सूप और दउरा सज गये और दीप से सुशोभित होने लगा।महिलाओं के छठ गीतों से घाट गूंज रहा था।छठव्रती महिलाएं भगवान सूर्य की आराधना कर रही थीं।
भगवान सूर्य के अस्त होने का समय होते ही अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया।नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया गया।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…