News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मुख्य विकास अधिकारी ने लगाया चौपाल

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 15, 2021  |  8:38 PM

569 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुख्य विकास अधिकारी ने लगाया चौपाल

कुशीनगर । गुरूवार को विकास खण्ड दुदही के ग्राम बांसगांव जमुआन रसीद टोला मुसहर बस्ती में आज मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें कन्या सुमंगला योजना, समाज कल्याण की योजनाएं, पेंशन योजना, व स्वयं सहायता समूह के विषय में जानकारी दी गई।

इस क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी एस0 के0 सिंह द्वारा कुपोषण के कारण, बचाव एवं उन्मूलन पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से कोटेदार समूह की देखरेख में खाद्यान्न वितरण तथा नेफेड द्वारा चना दाल एवं सोया तेल का वितरण लाभार्थियों में किया जाता है इस बात की पुष्टि लाभार्थियों ने मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष की। समीक्षा के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्री, प्रभारी सीडीपीओ शांति पांडे द्वारा पोषण के संबंध में समुचित प्रति उत्तर ना देने के कारण रोष व्यक्त किया गया एवं निर्देश दिया गया कि इनको योजनाओं के संबंध में पूर्ण प्रशिक्षण कराते हुए चेतावनी निर्गत किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अति कुपोषित 4 बच्चों को पोषण पोटली भी प्रदान की गई तथा गोद भराई की रस्म अदायगी की गई तथा उनके द्वारा ये अपील भी की गई कि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें एवं जांच नियमित तौर पर कराते रहें। उपस्थित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी दुदही को निर्देश दिया गया कि दुदही में ही पोषण पुनर्वास केंद्र की सुविधाएं प्रदान कर भर्ती किया जाए।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking