कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी ने आज 19 जुलाई को ग्राम पंचायत सिरसिया खोहिया में अमृत सरोवर, ग्राम सचिवालय एवं सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के समय सबंधित ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सचिव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा एवं उपायुक्त श्रमरोजगार उपस्थित रहे। अमृत सरोवर पर कार्य प्रगति पर था परियोजना पर नियोजित श्रमिकों के सापेक्ष 02 मेठ तैनात होने चाहिए, किन्तु मौके पर एक ही मेठ तैनात थी सबंधित ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि परियोजना पर नियोजित श्रमिकों के सापेक्ष मेठ की तैनाती करे। इसी प्रकार ग्राम सचिवालय में पंचायत सहायक उपस्थित थे. लेकिन ग्राम सचिवालय में ग्राम पंचायत सचिव को रोस्टर कार्यालय खुलने का समय प्रदर्शित नहीं किया गया था, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जन सूचना बोर्ड पर सूचनाओं को प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया ।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…