कुशीनगर । जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में सर्वहितकारी सेवा श्रम संस्थान कप्तानगंज के अध्यक्ष विनोद तिवारी द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को व्हेन चिल्ड्रन हैव चिल्ड्रन When Children Have Children पुस्तक भेंट की गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह को रोकने हेतु जनपद में हर संभव प्रयास करने, बच्चों की शिक्षा, बाल मजदूरी तथा बाल यौन शोषण जैसे किसी भी अन्याय को रोकने हेतु और शोषण के खिलाफ सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद करने की शपथ दिलाई गई । उन्होंने कहा बाल विवाह बच्चों के खिलाफ शोषण के सबसे बुरे रूपों में से एक है। यह जाति, संस्कृति और धर्म की बाधाओं को पार करता है।
प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि 16 अक्टूबर 2022 को भारत भर के 7600 ग्रामों में 76000 से अधिक साहसी महिलाओ द्वारा सड़को पर आकर बाल विवाह मुक्त भारत के लिए मोर्चा बुलंद किया गया , अब पुनः 16 अक्टूबर 2023 को भारत के लगभग 5 करोड़ महिला पुरुषों के द्वारा मोमबत्तियां, दीये जलाए जायेंगे व तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से बाल विवाह को समाप्त करने का संकल्प लेंगे।
बाल विवाह मुक्त भारत का थीम सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत है।इस अभियान का लक्ष्य बाल विवाह मुक्त भारत बनाना है।
मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…
सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के…