News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नाबालिग गुमशुदा बालिका को बाल कल्याण समिति ने उसके पिता को किया सुपुर्द

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 6, 2023  |  6:19 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नाबालिग गुमशुदा बालिका को बाल कल्याण समिति ने उसके पिता को किया सुपुर्द

कुशीनगर।जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने आमजन को अवगत कराया है कि जिला प्रोवेशन कार्यालय के अन्तर्गत संचालित वन स्टाप सेन्टर में आई नाबालिग गुमशुदा बालिका को बाल कल्याण समिति कुशीनगर के आदेश से वन स्टॉप सेन्टर कुशीनगर में आवासित किया गया था।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

बाल कल्याण समिति कुशीनगर ने बाल कल्याण समिति नवादा को इस बात की सूचना ई-मेल के माध्यम से दी गयी जिसकी पुष्टि वहा की टीम ने की तथा बालिका के पिता को मोबाइल नम्बर भी उपलब्ध कराया गया। बालिका के पिता से फोन के माध्यम से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि बालिका उनकी पुत्री है तथा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होने थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर में दर्ज करायी है। थाना तुर्कपट्टी से इस सम्बन्ध में पूछने पर उन्होने बताया कि हां यहा पर उक्त बालिका की गुमशुदगी दर्ज है। बालिका के पिता को बाल कल्याण समिति कुशीनगर बुलाया गया तथा जांचोपरान्त बाल कल्याण समिति कुशीनगर के आदेशानुसार उक्त बालिका वन स्टाप सेन्टर,कुशीनगर से दिनांक 05.05.2023 को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking