कुशीनगर। जिले के पडरौना शहर के जटहां रोड पर संचालित निजी अस्पताल में अजब गजब मामला सामने आया है. यहां डॉक्टर पर नवजात शिशु को बदलने का परिजनों ने आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है अस्पताल के कर्मियों ने बच्चा बदलकर बेटे की जगह बेटी थमा दी इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया जो गुरुवार देर रात तक चला.
मिली जानकारी के मुताबिक, रामकोला थाना के विजयीपुर तिराहा निवासी एक परिवार में 29 सितंबर को सीएचसी कप्तानगंज पर सामान्य प्रसव से बेटा पैदा हुआ लेकिन बच्चे की धड़कन कम होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही इलाज के दौरान नवजात के परिजनों को दलाल ने अपने झांसे में ले लिया और पडरौना शहर के जटहां रोड पर संचालित जीवनदीप चाइल्ड एंड मैटरनिटी सेंटर में एक अक्टूबर को भर्ती कराया यहाँ पर बच्चे की तबीयत में सुधार हुआ और परिजन खुशियां मानाने लगे.
परिजनों का आरोप है कि गुरुवार की शाम उन्हें डिस्चार्ज के दौरान लड़के की जगह अस्पताल वालों ने लड़की को दिया. उनका कहना है की अस्पताल वालों से हम 11 बजे से छुट्टी कराने की कह रहे थे लेकिन हमें दो दिन के बाद छुट्टी देने की कह रहे थे. छुट्टी कराने लगे तो लड़के की जगह लड़की थमा रहे हैं और लड़का बेच दिया. जिसके बाद अस्पताल के बाहर आए परिजनों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान मामले को बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची. जिसके बाद रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पता चला कि पीड़ित महिला के साथ ही पडरौना क्षेत्र के भरवलिया की एक महिला की नवजात बेटी को भी अस्पताल से छुट्टी दी गई है। उस महिला की खोजबीन हुई और उसे अस्पताल पर बुलाया गया, तब उसने आकर बताया कि उसे बेटी की जगह बेटा मिल गया था। परिजनों को उसका बेटा मिलने के बाद लोग शांत हुए। वहीं अस्पताल ने भी अपनी गलती मानी और कहा कि गलती से बच्चा बदल गया था.
इसी बीच अन्य उच्चअधिकारी भी पहुंचे थे। जांच पड़ताल के दौरान प्रथम दृष्टया बच्चा बदले जाने के मामले में अस्पताल को सील कर दिया।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…