कुशीनगर।जिला क्षयरोग केंद्र के सभागार में विगत तीन दिनों से सीएचओ की टीबी रोग सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यशाला चल रही थी,जिसका आज समापन हुआ।
प्रशिक्षण में आये सीएचओ को सम्बोधित करते हुये डब्लूएचओ के सलाहकार डॉ सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि टीबी के संक्रामक बीमारी है,जो ना जाति-पाती देखकर,ना अमीरी-गरीबी देखकर होती है। यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। यह मुख्यत: खांसने व छीकने से फैलती है। एक टीबी का रोगी इलाज नही लेने पर एक वर्ष में 10 से 12 नये मरीज बना सकता है। आगामी 5 सितंबर से हेल्थ वेलेन्स सेंटर पर तैनात सीएचओ के द्वारा अपने क्षेत्र में टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जायेगा। जो आगामी 30 सितंबर तक चलेगा। इस प्रशिक्षण के दौरान सीएचओ को पूरे टीबी कार्यक्रम की जानकारी विस्तारपूर्वक डॉ सौरभ द्वारा दी गयी। उन्होंने कहा कि अभियान के समय अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों की टीबी रोग सम्बन्धी स्क्रीनिंग कर उनके बलगम की जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर करवाये। यदि कोई व्यक्ति बलगम में धनात्मक निकलता है तो उसे तत्काल टीबी की दवा शुरू करा दे। साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली पांच सौ प्रतिमाह पोषण भत्ता का भी मरीज को लाभ दिलाये।प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुये जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ औसफ अहमद खान ने कहा कि टीबी रोग को लेकर समाज में जो भ्रांतियां विद्यमान है उसे जागरूकता के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के लिये सभी सीएचओ को अपने अपने हेल्थ वेलेन्स सेंटर के क्षेत्र वाले ग्रामीण क्षेत्रों में समुदाय बैठक व स्कूल मीटिंग कराकर लोगों को जागरूक करे। और टीबी के बारे में उन्हें पूरी जानकारी देते हुये भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करें।
जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र ने कहा प्रशिक्षण में उपस्थित सीएचओ व कर्मचारियों व टीबी कर्मियों से अपील करते हुये कहा कि आगामी 5 सितंबर से चलने वाले क्षयरोगी खोज अभियान में आप सभी अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुये कार्यक्रम को सफल बनायें। जिला पीपीएम समन्वयक नितेश राय ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन ब्लाक खड्डा,नेबुआ नौरंगिया,रामकोला,दुदही,कप्तानगंज द्वितीय दिन हाटा,विशुनपुरा, फाजिलनगर,मोतीचक अंतिम दिन सेवरही,तमकुही,देवतहा(सुकरौली), कसया,कुबेरनाथ(पड़रौना) कार्यरत सीएचओ का टीबी सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में उपचार सम्बन्धी जानकारी एसटीएस अमित श्रीवास्तव,अमित वर्मा,आदित्य तिवारी,धनंजय पांडेय तो वही प्रयोशाला सम्बन्धी जानकारी एसटीएलएस विशाल जयसवाल,आशुतोष मिश्र,अमित राय ने दिया.
इस दौरान नवीन मिश्र,निशांत मिश्र,अमित पांडेय,विवेक यादव,सत्येंद्र कुमार,संतोष यादव,शाहिद अंसारी,राकेश सोनकर,राकेश सिंह,अरमान अहमद,कमलशंकर पांडेय,सीएचओ नेहा गुप्ता,जिया वर्मा,नीलम चौधरी,मनीषा आर्या,प्रीति सिंह,प्रतिभा यादव,रंजीता सिंह,सपना पाल, नीलम यादव,सुनीता यादव,सीमा गुप्ता,रुचि,रूही नूरी,अर्चना,सुशील मौर्या,रंजना गौड़ आदि उपस्थित रही।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…