News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे का दावा, चार पांच घंटे भी नहीं मिल पा रही बिजली! शहर से गांव तक त्राहिमाम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 22, 2023  |  10:52 AM

115 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे का दावा, चार पांच घंटे भी नहीं मिल पा रही बिजली! शहर से गांव तक त्राहिमाम

कुशीनगर। जिले में जिस दौर में बिजली व्यवस्था जा पहुंची है वह सरकार की किरकिरी कराने को काफी है। जिले में तो पिछले कई दिनों से बेतहाशा कटौती हो रही है लेकिन पिछले हप्ते से तो हद ही हो गई। बगैर किसी सूचना के दिन और रात में कटौती हो रही है। बीच में आई जरूर लेकिन केवल दर्शन देने। अधिकारियों की लापरवाही और कर्मचारियों की सुस्ती के चलते उपभोक्ता हलकान है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

प्रदेश सरकार के लाख निर्देशों व कोशिशों के बाद भी ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली पहुंचाने के दावे खोखले ही दिखायी पड़ रहे हैं। इस समय जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां 18 घंटे की जगह सिर्फ चार पांच घंटे ही बिजली अापूर्ति हो रही है। नतीजतन लोगों को बुरा हाल है। इस वजह से ग्रामीणों के दिन बेचैनी से और रात रतजगा करके कट रही है। बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीणों का भी सब्र जवाब दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा ही हाल रहा तो आने वाले दिनों में रोड पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

आपको बता दे, बिजली कटौती व लो-वोल्टेज ने लोगों का चैन छीन लिया है। बिजली नहीं होने से न तो रात को लोग सो पा रहे हैं, न दिन में ठीक ढंग से कामकाज ही कर पा रहे हैं। कभी रोस्टिरिंग तो कभी लोकल फाॅल्ट के नाम पर बिजली कटौती हो रही है। चार से छह घंटे ही बिजली रहने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं। रात को घरों में लोगों को मोमबत्ती जलाकर काम चलाना पड़ रहा है। बिजली की बेतहाशा कटौती से लोगों में नाराजगी है। तरयासुजान, पडरौना, हाटा, कसया, दुदही समेत पूरे जिले में भीषण बिजली कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया।

जनपद के चार डिवीजन कसया, हाटा, पडरौना व सेवरही से संचालित 133 फीडरों से जुड़े लगभग पांच लाख उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई मिलती है। पिछले कुछ दिन से जिले में पड़ने वाली भीषण गर्मी का असर बिजली आम लोगों के साथ बिजली विभाग पर देखने को मिल रहा है। जनपद में अघोषित विद्युत कटौती व लो-वोल्टेज के चलते लोगों का जीना हराम हो गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking