कुशीनगर: आश्रम पद्धति विद्यालय से कक्षा 09वीं की छात्रा गायब
परिजनों के अनुसार मानसिक रूप से अस्वस्थ है छात्रा l
कसया/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत हेतिमपुर में संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय से कक्षा 09वीं की छात्रा का गायब होने का मामला प्रकाश में आया हैं l मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर सहजनवा निवासी छात्रा शुक्रवार की शाम विद्यालय के छात्रावास से गायब हो गयी l
परिजनों ने कसया थाने में आकर छात्रा के गायब होने की सूचना दिया l छात्रा के पिता का कहना है कि 11दिन पहले ऐडमिशन कराया था, और कल शुक्रवार को 8:00बजे छोड़ क़र गये थे और शाम को गायब हो गयी l इसके पूर्व भी वह कई बर घर से निकल चुकीं है l परिजनों का कहना है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है, इसमें विद्यालय का कोई दोष नहीं है, और न कोई शिकायत है l जबकि इसके बावजूद आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय व छात्रावास के सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान बनता है कि आखिर आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षा कर्मी व विद्यालय के जिम्मेदार प्रधानाचार्य या कर्मचारी किस प्रकार से ड्यूटी करते हैं कि उनकी नाक के नीचे से छात्रावास से एक छात्रा शाम को निकलकर कहीं चली जाती या गायब हो जाती हैं, और किसी को पता तक नहीं l चर्चाएं आम है, कि बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर इनकी भी जवाब देही बंती है l पुलिस छात्रा की छान -बीन में जूटी हुई है l
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…