News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बुद्ध कालीन हिरण्यवती नदी की साफ सफाई तथा पुनरुद्धार कार्य प्रारंभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 25, 2023  |  9:47 PM

910 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुद्ध कालीन हिरण्यवती नदी की साफ सफाई तथा पुनरुद्धार कार्य प्रारंभ
  • कल कल वह रही हिरण्यवती नदी के पार्कों के बहुरेंगे दिन- एसडीएम

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर स्थित बुद्ध कालीन हिरण्यवती नदी के आस पास के घाटो के दिन अब बहुरने वाले हैं।कसया की उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने बुद्धा पार्क पहुंचकर नदी की साफ-सफाई तथा उसके पुनरुद्धार का कार्य प्रारंभ करा दिया है। एसडीएम के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में नदी में स्थित जलकुंभी तथा अन्य अवांक्षित खर पतवारों को हटाकर नदी का कायाकल्प किया जाएगा।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

गौरतलब है कि कसाडा के बजट से नगर पालिका परिषद कुशीनगर इस ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नदी के उद्गम स्थल को सौंदीकरण करा कर पर्यटन को और भी बेहतर बनाने का कार्य कर रही है।हिरण्यावती नदी के दोनो तरफ तटबंधो का विकास,व सुंदरीकरण का कार्य नगरपालिका द्वारा प्रारंभ किया गया है। कसया की एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने नगर पालिका परिषद कुशीनगर से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभिलंब इस कार्य को करा दिया जाए ताकि इसकी भव्यता और भी बढ़ सके।
बताते चलें की कुछ वर्ष पहले सामाजिक कार्यकर्ता सुब्बाराव कुशीनगर पहुंचे थे तथा इस नदी की महत्ता को पहचानते हुए फावड़ा चला कर इसकी सफाई का कार्य किया था। जिसके बाद इस नदी की चर्चा आम होने लगी।प्रशासन ने सितंबर 2012 में पहली बार इस नदी को पुनर्जिवित करने के लिए प्रयास किया था। तत्कालीन डीएम रिग्जियान सैंफिल ने हिरण्यावती नदी की खोज के लिए राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। बाद में डीएम रहे लोकेश एम व शंभू कुमार ने भी इसमें रुचि दिखाई लेकिन उद्गम स्थल की तलाश की बजाय कुशीनगर के पास ही नदी के बचे हुए हिस्से की साफ सफाई कराकर काम बंद करा दिया गया। डीएम रहे आंद्रा वामसी ने भी इस नदी को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई लेकिन उन्होंने भी कुशीनगर में ही इस नदी की सफाई व घाटों को पक्का कराने का कार्य कराया।

एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने पूर्व के अधिकारियों के द्वारा कराए गए कार्यों को बल देते हुए बुद्धा घाट पर खराब पड़ी नौकाओं की मरम्मत करा कर उनको पुनः संचालन योग्य बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking