News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान ने चलाई स्वच्छता अभियान,निम्न सार्वजनिक स्थानों पर हुआ सफाई।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2021  |  12:17 PM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान ने चलाई स्वच्छता अभियान,निम्न सार्वजनिक स्थानों पर हुआ सफाई। WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार की भांति अक्टूबर माह के अंतिम रविवार को संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र के नेतृत्व में कसया नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद जी, गांधी जी, शहीद स्मारक स्थल व अमिय त्रिपाठी जी के प्रतिमा की साफ-सफाई व धुलाई करते हुए भावांजलि भेंट किया गया।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

साफ सफाई करने वालों में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक राजेश शुक्ल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के आशुतोष मिश्र, इन्द्र मिश्र, ममता कश्यप, पंकज शर्मा इत्यादि सम्मिलित रहे।

इस दौरान राजेश शुक्ल ने कहा कि वैसे तो आज कल हम सब अपने घरों में दीपावली की साफ सफाई में व्यस्त हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि त्यौहार को किनारे कर दिया जाय तो भी प्रायः हम अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारियों से मुक्त नही हो पा रहे। ऐसे में नयी दिशा से जुड़े युवाओं द्वारा पिछले कई वर्षों से अनवरत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को शहीद स्थलों व प्रतिमाओं के साफ सफाई व संरक्षण का कार्य अनुकरणीय है और हम सबको इससे प्रेरणा लेते हुए यथा सम्भव सहभागिता देनी चाहिए।

राज पाठक/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking