News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 4, 2023  |  7:38 PM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

कुशीनगर। सहायक सम्भागीय अधिकारी मु0 अज़ीम ने बताया कि शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 05 जनवरी से 04 फ़रवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया गया, जिसका समापन समारोह देवीदयाल वर्मा अपर जिलाधिकारी कुशीनगर की अध्यक्षता में आज 04 फरवरी शनिवार को सम्पन्न हुआ।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा यातायात विभाग के 06, स्वास्थ विभाग के 04 परिवहन निगम के 06, शिक्षा विभाग के 15, एवं स्काउड गाइड के 02 कर्मचारियों का सड़क सुरक्षा माह में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले कर्मचारियों को रोड सेफ्टी चैम्पियन के रूप पुरस्कृत किया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा उपस्थित कर्मचारियों / चालको/नागरिको को सड़क सुरक्षा के नियमो तथा सुरक्षित यातायात हेतु नियमो की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में उपस्थित लोगो को जानकारी देते हुये जागरूक किया गया एवं सड़क सुरक्षा माह का समापन किया गया।

संभागीय परिवहन निरीक्षक (प्रावि०) कुशीनगर, यातायात निरीक्षक कुशीनगर, विभिन्न विभागो के कर्मचारी एवं अधिकारी बस / ट्रक यूनियन के पदाधिकारीगण के अतिरिक्त काफी संख्या में चालक / परिचालकों एवं जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking