कुशीनगर | कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीतने के बाद अब तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है. तीसरी लहर से पहले ही योगी सरकार एक्शन मूड में है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 51 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों का तबादला कर दिया है. बड़े पैमाने पर सीएमओ तबादलों के पीछे उनके प्रदर्शन को आधार माना जा रहा है। इसी क्रम में कुशीनगर के सीएमओ डा. नरेंद्र कुमार गुप्ता की विदाई कर दी गई है। इसके साथ ही योगी सरकार ने आदेश दिया है कि सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर अपनी नई तैनानी और कार्यभार ग्रहण करें.
कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार गुप्ता का तबादला करते हुए डॉक्टर सुरेश पटेरिया को कुशीनगर का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है, इससे पहले वह अयोध्या में सीनियर कंसल्टेंट थे.
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…