कसया/कुशीनगर। कुशीनगर में 16 मई को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद दिख रहा हैं, जिसका उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला l सीएमओ सुरेश पटारिया ने शुक्रवार की सुबह सीएचसी कसया का औचक निरिक्षण किया l निरिक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की अधिक्षिका समेत 42 डॉक्टर व कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये l अनुपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों का सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर में अपसेंटिव लगाया और सभी को इस सम्बन्ध में स्पष्टीकरण देने की बात कहीं, स्पष्टीकरण न देने की दशा में सभी का वेतन काटने की बात कहीं l
बताते चले कि शुक्रवार की सुबह लगभग 8 :00बजे प्राप्त शिकायतों के आधार पर सीएमओ कुशीनगर सुरेश पटारिया ने औचक निरिक्षण कर ड्यूटी शुरू होने से पहले अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में ड्यूटी शुरू होने के समय तक प्रतीक्षा किये, लेकिन समय पर न आने पर सभी 42डॉक्टरों व कर्मचारियों को अप्सेंट किया l सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में ड्यूटी का टाइम सुबह 8:30बजे शुरू होता हैं लेकिन अस्पताल के कुल 74डॉक्टर व कर्मचारियों में से 42अनुपस्थित पाये गये, जिनसे स्पष्टीकरण मगा जायेगा और स्पष्टीकरण न मिलने की दशा में इनका वेतन काटा जायेगा l सी एम ओ ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कुशीनगर आगमन को देखते हुए अस्पताल के सभी वार्डो का जाँच -पड़ताल कर साफ -सफाई व खिड़कियों पर पर्दे लगाने के साथ -साथ व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त करने का अवश्यक निर्देश दिया l 16मई को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यक्रम को देखते हुए एयरपोर्ट पर कोविड स्वास्थ्य टीम लगाने और वहां आरटी पीसीआर और एंटीजन जाँच और वैक्सीनेशन टीम लगाने का निर्देश दिया और साथ ही एक स्वास्थ्य टीम हेलीपेड और एक कुशीनगर मुख्य मंदिर पर भी तैनात करने का निर्देश दिया l सभी जगहों पर आपात कालीन के लिये स्वास्थ्य टीम के साथ एम्बुलेंस रखने की बात कहीं l निरिक्षण करतें समय सिजेरियन के लिये अस्पताल में भर्ती महिला मुन्नी देवी से सुबिधाओ व व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी हासिल की l
जाते -जाते सीएमओ श्री पटारिया ने कसया दीवानी न्यायालय में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में स्वास्थ्य टीम तैनात करने का निर्देश दिया l इस दौरान डॉ. मुकेश यादव, डॉ. एस. के. सिंह, राकेश मणित्रिपाठी, डॉ. ए के. पाण्डेय, डॉ. आशुतोष पाण्डेय, वंदना सिंह, एस. पी. गुप्ता, विमलेश दूबेआदि डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित रहे l स्वास्थ्य केंद्र की अधिक्षिका डॉ. नीलकमल से अनुपस्थित के सम्बन्ध में पूछा गया कि आप स्वयं अनुपस्थित रही तो उनका कहना था कि हम देर रात तक अस्पताल में सिजेरियन करती हूँ और डिलेवरी का केश देखती हूँ इस लिये सुबह विलम्ब हो गया हैं l
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…