News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: एड्स जागरूकता रैली को सीएमओ ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 1, 2022  |  7:35 PM

373 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एड्स जागरूकता रैली को सीएमओ ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

कुशीनगर। स्थानीय जिला क्षय रोग कार्यालय पर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एड्स जागरूकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।

गुरुवार को जिला क्षय रोग केंद्र से रैली निकाल कर एड्स दिवस पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया उक्त रैली क्षयरोग केंद्र से तिलक चैक, साहबगंज होते हुए क्षयरोग केंद्र पहुची।इस दौरान समानता से संम्मान तक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी को संबोधित करते हुये सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया ने कहा कि एड्स जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति लोगो को सचेत करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को एड्स की रोकथाम और नियंत्रण पर शिक्षा के साथ एड्स महामारी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी दिलाया।

बैठक को संबोधित करते हुये जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र ने कहा कि एड्स से बचाव हेतु निम्न उपाय करने चाहिये जैसे अपने साथी के साथ वफादारी एवं कंडोम का उपयोग करे,हमेशा नये सुई सिरिंज का उपयोग करे। सबेरा की अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि उच्च जोखिम समूह को जागरूक करने की आवश्यकता  है जिससे एचआईवी एड्स संक्रमण दर को कम किया जा सके।इस दौरान नितेश राय,विशाल जयसवाल,अविनाश गुप्ता,तारकेश्वर सिंह,राकेश सिंह,कमलशंकर पांडेय,अरमान अहमद सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्य व जनपद के सभी  काउंसलर व एलटी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking