कुशीनगर। स्थानीय जिला क्षय रोग कार्यालय पर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एड्स जागरूकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।
गुरुवार को जिला क्षय रोग केंद्र से रैली निकाल कर एड्स दिवस पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया उक्त रैली क्षयरोग केंद्र से तिलक चैक, साहबगंज होते हुए क्षयरोग केंद्र पहुची।इस दौरान समानता से संम्मान तक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी को संबोधित करते हुये सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया ने कहा कि एड्स जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति लोगो को सचेत करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को एड्स की रोकथाम और नियंत्रण पर शिक्षा के साथ एड्स महामारी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी दिलाया।
बैठक को संबोधित करते हुये जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र ने कहा कि एड्स से बचाव हेतु निम्न उपाय करने चाहिये जैसे अपने साथी के साथ वफादारी एवं कंडोम का उपयोग करे,हमेशा नये सुई सिरिंज का उपयोग करे। सबेरा की अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि उच्च जोखिम समूह को जागरूक करने की आवश्यकता है जिससे एचआईवी एड्स संक्रमण दर को कम किया जा सके।इस दौरान नितेश राय,विशाल जयसवाल,अविनाश गुप्ता,तारकेश्वर सिंह,राकेश सिंह,कमलशंकर पांडेय,अरमान अहमद सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्य व जनपद के सभी काउंसलर व एलटी उपस्थित रहे।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…