News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया ‘सारथी वाहन’ रवाना

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 6, 2024  |  4:58 PM

211 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया ‘सारथी वाहन’ रवाना
  • दस जुलाई तक चलने वाले पहले चरण में योग्य दंपति से सम्पर्क कर रही आशा और एएनएम
  • ‘विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दम्पति की शान ‘ थीम पर मनाया जा रहा पखवाड़ा

कुशीनगर।जनपद में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा जिले में शुरू हो चुका है। यह पखवाड़ा दो चरणों में मनाया जा रहा है। पहले चरण का दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा दस जुलाई तक चलेगा. परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. इसी क्रम में सीएमओ ने शुक्रवार को अपने कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर ‘ सारथी वाहन ‘ को रवाना किया। यह सारथी वाहन गांव गांव जाकर लोगों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करेगा। दम्पति सम्पर्क के पखवाड़े के दौरान आशा कार्यकर्ता और एएनएम द्वारा योग्य दंपति से सम्पर्क किया जा रहा है।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.सुरेश पटारिया ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा दो चरणों में मनाया जाना है। दूसरा चरण 11 जुलाई से 24 जुलाई तक सेवा प्रदायगी चरण के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष ‘ विकसित भारत की नई पहचान,परिवार नियोजन हर दम्पति की शान थीम जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है.

27 जून से शुरू हुआ दंपति सम्पर्क पखवाड़ा दस जुलाई तक चलेगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम द्वारा योग्य दंपति से सम्पर्क करके उन्हें परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों की जानकारी दी जा रही है। नसबंदी, आईयूसीडी और त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन के इच्छुक लाभार्थियों की सूची भी तैयार की जा रही है ।सीएमओ ने बताया कि दंपति को परिवार नियोजन के लिए ‘ बॉस्केट ऑफ च्वाइस ‘ के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। दंपति को यह संदेश दिया जा रहा है कि दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखना चाहिए। जिनका परिवार पूरा हो चुका है उनको स्थायी सेवा पुरुष या महिला नसबंदी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

11 जुलाई से प्रस्तावित सेवा प्रदायगी चरण 24 जुलाई तक मनाया जाएगा। इस दौरान लाभार्थियों को अस्थायी साधनों को उपलब्ध कराने के साथ साथ स्थायी साधन नसबंदी की भी सेवा प्रदान की जाएगी। नसबंदी की सेवा दिलवाने के लिए आशा व एएनएम द्वारा लाभार्थी को नसबंदी के निर्धारित सेवा दिवस की तिथि और स्थान के बारे में भी बताया जाएगा।

इस अवसर पर मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता डाॅ.रितेश तिवारी, डीपीएम सिद्धनाथ तिवारी, एआरओ विनोद शाह, परिवार नियोजन सामग्री प्रबंधक संजीव जायसवाल, जिला क्वालिटी एश्योरेंस के सलाहकार डाॅ. रोहित कुमार, मातृत्व वंदन योजना के कार्यक्रम सहायक नलिन सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking