कुशीनगर। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेश पटारिया ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग से जनपद कुशीनगर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ तीन वर्षीय खुशी को दवा पिलाकर किया। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 दिलीप,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजय,यूनिसेफ से शाहबाज मिनहाज, यूएनडीपी से सत्य प्रकाश द्विवेदी,डब्लूएचओ से विनय यादव,पीयूष,पुनीता सुमन और बिंदु देवी,स्काउट से बंका और अन्य बच्चे,अन्य कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
रविवार को कुल 1553 बूथों और 55 ट्रांजिट टीमोंद्वारा दवा पिलाई जा रही है। सोमवार से घर-घर जा कर टीमों द्वारा दवा पिलाया जाएगा। जनपद में लगभग 06 लाख बच्चों को पूरे अभियान के दौरान दवा पिलाने का लक्ष्य है।
29 मई से 02 जून तक घर-घर अभियान चलेगा। 05 जून को टीम घरों पर जा के पुनः उन बच्चों को दवा पिलाने का प्रयास करेगी जो बच्चे 28 मई से 02 जून तक चले अभियान में दवा पीने से वंचित रह गए थे। अभियान के दौरान ईंट भट्टठों पर 24 मोबाइल टीम द्वारा दवा पिलाई जाएगी।
हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…
हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…