News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हास्य अभिनेता संजय महानंद “गोधना” की भोजपुरी फिल्म जगत में धूम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 18, 2023  |  7:52 PM

307 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हास्य अभिनेता संजय महानंद “गोधना” की भोजपुरी फिल्म जगत में धूम
  • बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर आकर अच्छा लगा- संजय महानंद

कसया, कुशीनगर। भोजपुरी सिनेमा जगत में ऐसे तो तमाम हास्य कलाकार हैं जो अपनी अपनी कला कौशल को दर्शकों के बीच बिखेरते रहते हैं लेकिन संजय महानंद गोधना ने दर्शकों के बीच अपनी जो छवि बनाई है उसकी आज कल खूब धूम मची है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कुशीनगर में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात के दौरान भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता संजय महानंद उर्फ गोधना ने कहा की बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर आकर बहुत अच्छा लगा यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। संजय ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शार्ट कट नही होता, कड़ी मेहनत और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित और निरंतर अभ्यास यही आप को आपकी मंजिल तक पहुंचाएगी। संजय महानंद की फ़िल्म में काम करने की कहानी लम्बी है।

भोजपुरी फिल्म राजा बाबू से गोधना को जो प्रसिद्धि मिली वो निरंतर प्रगति के तरफ बढ़ती ही गई।संजय महानंद की जन्मभूमि रायपुर (छत्तीसगढ़) है, इनके में बचपन से ही कला समाई हुई है, नुक्कड़ नाटक से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले संजय महानंद रंगमंच की दुनिया में खूब नाम कमाए। इनको थियेटर का लंबा अनुभव है। वर्ष 2001 से संजय महानंद का सिनेमा जगत के तरफ कदम बढ़ा जो लगातार प्रगति के तरफ बढ़ता ही चला जा रहा है।

अभी तक 40 छत्तीसगढ़िया फिल्म और सैकड़ों भोजपुरी फिल्म के अलावा प्रकाश झा की हिंदी फिल्म “चक्रव्यूह”, बंगाली फिल्म “कालो सोना” करने वाले संजय दर्शकों के दिलों में राज करते हैं, फिल्म “भूलन दी मेज” को नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है, भोजपुरी की “निरहुआ हिंदुस्तानी”, “राजा बाबू”, “मेहंदी लगा के रखना”, “विवाह वन” और “विवाह टू” जैसी कई सुपर हिट फिल्म करने वाले इस स्टार को अभी तक पांच बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है, भोजपुरी और छत्तीसगढ़िया भाषा की अनेक फिल्मों में बेस्ट कॉमेडियन और अन्य अवार्ड प्राप्त करने वाले इस अदाकार में कला की बारीकियां कूट कूट कर भरी हुई है, संजय महानंद को सिनेमाई जिंदगी से हट कर देखा जाय तो ये रियल जिंदगी में भी सभी को हंसाते गुदगुदाते रहते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking