News Addaa WhatsApp Group Join करें

संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील कसया मे कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सुनी फरियाद

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 7, 2023  |  6:27 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील कसया मे कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सुनी फरियाद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। कसया तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान आए 20 मामलो में 3 का मौके से निस्तारण कर दिया गया।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

शनिवार को कसया के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।लोग अपनी फरियाद लेकर कसया तहसील पहुंच ही रहे थे,अधिकारियो के समक्ष अपनी बात रख रहे थे।इसी दौरान कसया तहसील में समाधान दिवस पर गोरखपुर कमिश्नर अनिल ढींगरा भी पहुंच गए और उन्होंने लोगो की फरियाद सुनी और समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।कसया तहसील पर चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस पर गोरखपुर मण्डलायुक्त पहुँचे और उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से किए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने भूमि विवाद, पुलिस आदि के प्रकरण पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निपटारा कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चित करें।इस दौरान यहां पर अधिकारियों के समक्ष पुलिस, राजस्व,स्वास्थ्य, विकास आदि विभागों से संबंधित कुल 20 मामले आए।जिनमें से राजस्व विभाग से 10,पुलिस विभाग से 5,विकास विभाग से 3, अन्य विभाग से 2 मामले शामिल रहे।जिसमे से 3 मामलों का मौके से समाधान करा दिया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह,तहसीलदार कसया नरेंद्र राम,नायब तहसीलदार फ़ाज़िलनगर एकता त्रिपाठी,नायब तहसीलदार कसया शैलेश सिंह,राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी,सुनील कुशवाहा,निलेश रंजन राव सहित राजस्व एवं पुलिस अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking