कसया/कुशीनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस के अवसर भारत की मार्कवादी कम्युनिस्ट पार्टी माकपा द्वारा भाईचारा दिवस के रूप में मनाया गया और नगर के गांधी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
अपने संबोधन में माकपा के जिलामन्त्री का. अयोध्यालाल श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी में अपना सब कुछ निछावर कर दियाl उन्होंने देश की एकता समरस समाज और भाईचारा के निर्माण में अमूल्य योगदन दिया। देश के आजादी की लड़ाई उनके नेतृत्व में लड़ी गयी और देश आजाद हुआ। वर्ष 1948 में आज ही के दिन गांधी की नाथूराम गोडसे नामक व्यक्ति ने हत्या कर दी लेकिन गांधी मर कर भी जिंदा है क्योंकि उनके विचार जिंदा हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज कुछ संगठनों द्वारा देश में धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है और देश को जाती, धर्म के नाम पर भाईचारे को बिगाड़ने का काम हो रहा है। जो विनाशकारी है। राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए गांधी ने प्रेम, अहिंसा, सत्य, बंधुत्व का संदेश दिया था और हमें गांधी के संकल्पों के साथ आगे बढ़ना होगा।
इस दौरान का. इद्रीश सिद्दकी, का. गेंदा सिंह, का. बेचू गुप्ता, का. कैलाश गिरी, का. कैलाश प्रसाद, का. कैलाश प्रसाद, का. राजेश, का. राजेन्द्र सिंह, का. महेश प्रजापति, का. राम बहाल सिंह आदि मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…