News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों मे निखार आता है -अब्दुल ओहाब

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 14, 2021  |  1:21 PM

635 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों मे निखार आता है -अब्दुल ओहाब WhatsApp
Responsive image
  • ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों ने लम्बी कूद, दौड़ व भारत तोलन आदि खेलो मे अपनी प्रतिभा दिखाया l
  • युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की खंड स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन l

कसया/कुशीनगर ( न्यूज अड्डा)। फाजिलनगर विकास खण्ड के जूनियर हाईस्कुल तरुअनवा में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग कुशीनगर द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय खुली ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दौड़, लम्बी कूद, भारतोलन। आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी फाजिलनगर अब्दुल ओहाब ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। श्री ओहाब ने खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में निखार आता है और भविष्य में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे। बालक वर्ग दौड़ 100 मीटर अमरुद्दीन, 400 विनय यादव, 800 अनुप यादव, 1600 अनूप यादव को प्रथम स्थान , तो सन्नीप्रकाश, अभिषेक, राजा, देवेन्द्र कुशवाहा को द्वितीय व विनय यादव, परवेज, एकबाल, संजीव को क्रमशः तृतीय स्थान मिला। लंबी कूद बालक वर्ग में अमितशर्मा प्रथम, विनय यादव द्वितीय, संजय पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद वालिका वर्ग में नीतू कुशवाहा प्रथम , ज्योति विश्वकर्मा द्वितीय, रीमा को तृतीय स्थान मिला। भारतोलन 45 किलोग्राम बालक वर्ग में संजय पाण्डेय प्रथम, बालिका वर्ग में नीतू कुशवाहा प्रथम रहीं। वालीबाल में कुम्हिया को विजेता व पचरुखिया को उपविजेता घोषित किया गया। पूर्व मुख्य अतिथि अब्दुल ओहाब ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को शिल्ड देकर पुरीस्कृत किया गया । आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विवेक कुमार गोड़ ने सभी का आभार ज्ञापित किया गया। इस दौरान बीसी रामानंद कुशवाहा , रामज्ञान प्रसाद, शिव प्रसाद, अम्बिका प्रसाद सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking