News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सीएचसी परिसर में एक कमरा निर्माण को लेकर कमिशनर से शिकायत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2023  |  8:07 PM

105 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सीएचसी परिसर में एक कमरा निर्माण को लेकर कमिशनर से शिकायत
  • तहसीलदार ने मौके पर पहुंच क़र किया निरिक्षण

कसया/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया परिसर में एक प्रायोजित कमरा  निर्माण को लेकर स्थानीय नगरवासी निर्माण का विरोध करते हुए, इसकी शिकायत कमिशनर को पत्रक देकर किया हैं, तथा कमरे के  निर्माण को रोकने की मांग किया हैं l मिली जानकारी के अनुसार  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 10×20 के क्षेत्रफल में एक कमरा बनाया जा रहा हैं, जिसके संबंध में कुछ नगर निवासी उसका विरोध करते हुए कमिशनर को पत्रक देकर उक्त भवन निर्माण को रोकने की मांग किए हैं l

आपके लिए और..- चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा,...

दिए गये पत्रक में शिकायत कर्ताओ का कहना हैं कि उक्त सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र बहुत ही पुराना हैं, जहाँ अस्पताल के मुख्य गेट पर पार्किंग वास्ते मरीजों के उठने -बैठने व ठहरने के लिए एक हजार वर्ग फिट जमीन पहले से छोड़ा गया हैं, जिस पर एक प्राइबेट व्यक्ति व फार्माशिष्ट  द्वारा उक्त जगह पर बाउंड्री चलाकर 10×20का कमरा जबरिया बनवाना चाहते हैं, जिस पर लोगो को आपत्ति हैंl शिकायत कर्ताओ का कहना हैं कि केंद्र अधीक्षक द्वारा परिसर में दूसरी जगह भूमि उपलब्ध कराने की बात कहीं जा रहीं हैं, लेकिन उक्त लोग नहीं मान रहें, और जबरिया निर्माण करा रहें हैं, जिस निर्माण को रोकना जनहित में हैं l शिकायत कर्ताओ के शिकायत पर कमिशनर ने उपजिलाधिकारी को जाँच क़र आख्या प्रस्तुत करने को आदेशित किया हैं l उक्त प्रकरण के सन्दर्भ में तहसीलदार कसया नरेन्द्रराम द्वारा मंगलवार को  मौके पर जाकर निरिक्षण किया गया l इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी का कहना हैं कि सीएचसी परिसर में कमरे का निर्माण मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर  जन औषधि केंद्र खोलने के लिए हो रहा हैं l

शिकायत कर्ताओ में  मुख्य रूप से पंकज कुमार, सुकेश मद्धेशिया,अरविन्द गुप्ता, मुस्तफा, नूर आलम,अजय सिंह, गुड्डन जायसवाल,अलोक गुप्ता, प्रफुल्ल चंद्र श्रीवास्तव, वसीम आदि शामिल  हैं l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking