News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा -नेबुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान उड़ने वाली धूल राहगीरों के लिए बनीं मुसीबत

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 26, 2026  |  11:09 AM

349 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा -नेबुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान उड़ने वाली धूल राहगीरों के लिए बनीं मुसीबत
  • कारदाई संस्था/ठिकेदार नहीं करा रहे पानी टैंकर से पानी का छिड़काव
  • आंखों और श्वास लेने में हो रही दिक्कत
  • मार्ग पर हमेशा रहता आवागमन, स्कूली बच्चों को समस्या

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ-खड्डा मार्ग के चौड़ीकरण से सुगम आवागमन की राह आसान होगी, लेकिन सड़क चौड़ीकरण करने वाली कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क किनारे मिट्टी, गिट्टी खुदाई से सिल्ट व धूल उड़ने से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। लोगों ने समस्या निजात की मांग की है।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

राष्ट्रीय राजमार्ग से निकलने वाली मुख्य सड़क नेबुआ से खड्डा तक का सफर करने वाले राहगीर धूल उड़ने परेशान हो गए हैं। इस सड़क मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से सड़क के दोनों ओर मिट्टी की खुदाई और ट्रकों से गिट्टी डालने का काम हो रहा है। सड़क पर मिट्टी व गिट्टी का धूल जमा हैं जो हर आने जाने वाले के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। अत्यधिक धूल उड़ रही है, जिससे राहगीरों, स्थानीय निवासियों एवं दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण न केवल आवागमन में कठिनाई हो रही है, बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं, जैसे सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन लेकिन कार्यदाई संस्था/ठिकेदार द्वारा सड़क पर पानी नहीं डाला जा रहा है.

जिससे राहगीरों को काफी मुसीबत उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के ज्योतिर्मय मालवीय, ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा, मठियां के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, रमेश राय, भोलू मिस्त्री, विनय मिश्रा, शिक्षक विजय पाण्डेय सहित क्षेत्रीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग किया है कि कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया जाए कि सड़क पर नियमित रूप से पानी के टैंकर द्वारा छिड़काव कराया जाए, जिससे धूल को नियंत्रित किया जा सके और आमजन को राहत मिल सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking