News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 7, 2023  |  6:44 PM

309 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
  • फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये गए निर्देश

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसाल की उपस्थिति में तहसील सभागार पड़रौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, उप जिलाधिकारी पड़रौना से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए । उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

जिलाधिकारी के समक्ष आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 99 आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गए जिसमे राजस्व विभाग के 69, पुलिस विभाग के 11, विकास के 09, अन्य विभागों के 10 मामले प्रस्तुत हुए। जिसे जिलाधिकारी द्वारा मौके पर कुल 09 मामले(08 राजस्व व 01 विकास विभाग) का निस्तारण कर दिया गया तथा 90 मामले अवशेष रहे।

इससे पहले जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में शुद्ध पेयजल हेतु आर ओ प्लांट का उद्घाटन भी किया गया।आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी,उपजिलाधिकारी पड़रौना महात्मा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, के साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व तहसील के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking