कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने उ0 प्र0 शासन द्वारा निर्गत पत्र के क्रम में बताया कि (सम्पूर्ण समाधान दिवस) कोविड – 19 प्रोटोकाल के साथ तहसील दिवस प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को प्रात 10.00 बजे से अपराहन 2.00 बजे तक का रोस्टर माह जनवरी 2023 से जून 2023 तक का रोस्टर तैयार कर निर्गत किया जा रहा है, जिसमे नियमानुसार अहदारी अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता की जायेगी तथा शेष तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस / सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।उक्त के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 07-01-2023 को पड़रौना में, 21-01-2023 को हाटा, 04-02-23 को कसया, 18-02-23 को कप्तानगंज, 04-03-23 को तमकुहीराज,18-03-23 को खडडा, 01-04-23को पड़रौना, 15-04-23 को हाटा, 06-05-23 को कसया, 20-05-23 को कप्तानगंज, 03-06-23 को तमकुहीराज, तथा 17-06-2023 को खडडा तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 07-01-23 को तहसील कप्तानगंज, 21-01-23 को कसया, 04-02-23 को तमकुहीराज, 18-02-23 को खड्डा, 04-03-23 को पड़रौना, 18-03-23 को हाटा,01-04-23 को कप्तानगंज, 15-04-23 को कसया, 06-05-23 को तमकुहीराज, 20-05-23 को खडडा, 03-06-23 को पड़रौना, व 17-06-2023 को तहसील हाटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित तहसील दिवस की तिथि को यदि कोई सार्वजजनिक अवकाश पड़ता हैतो उस तिथि का तहसील दिवस अगले कार्य दिवस में आयोजित किया जायेगा ।
उन्होंने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों से अपेक्षा की है कि उक्त रोस्टर के अनुसार समस्त जनपदीय अधिकारीगण समय से निर्दिष्ट तहसील के तहसील दिवस मे उपस्थित होकर जन सुनवाई तथा शिकायतो का निस्तारण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करेंगे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…