कसया/कुशीनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद सिंह का देहावसान हो गया। उनके निधन की जनकारी होते अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने को हजारों लोग उमड़ पड़े और दलीय सीमाएं टूट गयी। बीते मंगलवार की देर रात में कांग्रेस नेता श्री सिंह की तबियत अचानक खराब हो गयी तो परिजनों इलाज के लिए नगर सहित गोरखपुर लेकर गए। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। चार दशक पूर्व बीपीजी से छात्र जीवन से अपने राजनीति की शुरुआत की। वह कांग्रेस पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष व पीसीसी मेम्बर थे तथा कई बार कुशीनगर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी सिंबल पर चुनाव भी लड़े। वह हमेशा पिछड़ों, दलितों और गरीबों के हक के लिए आवाज उठाते रहे। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव सोहसा दुबौली स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर हुआ। जहां उनके बड़े पुत्र अजय प्रताप सिंह ने मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, हियुवा नेता राजेश्वर सिंह, लल्लन चौधरी, भन्ते ज्ञानेश्वर, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सपा नेता राजेश प्रताप राव, पप्पू मद्धेशिया, कॄष्ण कुमार, राकेश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, आरके शाही, पूर्व बार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, कांग्रेस अनवर जकी, वाजिद अली, राधे विश्वकर्मा, राधा किशुन शर्मा, आनंद सिंह, अशोक सिंह, राजेश सिंह, ध्रुव पटेल, जितेंद्र पटेल, प्रसून जायसवाल, राम आशीष सिंह, दामाद आईएएस वशिष्ट सिंह , पुत्र उदय प्रताप सिंह, ईश्वर सिंह, जिपंस राजेश सिंह, शमशाद, प्रदीप सिंह सैंथवार, बबलू सिंह, अरविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, गौरी शंकर सिंह,प्रधान सेवा लाल, यमुना सागर ओमप्रकाश सिंह, जयसिंह सहित हजारों लोगों ने श्री सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…