पडरौना/कुशीनगर। आज कुशीनगर में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सुबह 11:00 बजे कांग्रेस की तरफ से एक सूची जारी हुई जिसमें कांग्रेस के पीसीसी सदस्य ऋषिकेश मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। लेकिन देर शाम लगभग 7:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक नई सूची जारी की गई जिसमें ऋषिकेश मिश्रा को हटाकर नए जिला अध्यक्ष मनोज सिंह जो पूर्व में फाजिलनगर से विधानसभा प्रत्याशी रहे हैं उनको की गई है।कांग्रेस के इस प्रकार के फैसले से कुछ कांग्रेसी खुश तो कुछ उदास नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि अभी ऋषिकेश मिश्रा को उनके समर्थकों द्वारा फोन काल्स और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने का सिलसिला चल ही रहा था इसी बीच कांग्रेस ने नई सूची जारी करके बधाईयों के सिलसिले को रोक दिया।
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…
सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के…
कुशीनगर। बालू और गिट्टी के कारोबार में एकरूपता, पारदर्शिता और वाहन स्वामियों व सप्लायरों…